Tuesday, April 22, 2025
Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना के 43 नये केस, अब 25034 में से 23909 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

कुरुक्षेत्र में कोरोना के 43 नये केस, अब 25034 में से 23909 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव

by Newz Dex
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र 10 अगस्त। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 2 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 43 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 414 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 25034 सैम्पलों में से 23909 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 43 नए केस सामनें आएं है, जिनमें संतोखपुरा से 2 वर्षीय बच्चा, 6 वर्षीय बच्ची, 5 वर्षीय बच्ची, 25 वर्षीय महिला, सैक्टर 13 से 21 वर्षीय युवती, घराड़सी से 32 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 5 से 30 वर्षीय व्यक्ति, आकाश नगर से 32 वर्षीय महिला, सौदागरण मौहल्ला से 31 वर्षीय महिला, गांधीनगर से 36 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, खानपुर रोड़ान से 20 वर्षीय युवती, ब्रहमा कालोनी से 22 वर्षीय युवती, जिंदल सिटी से 53 वर्षीय महिला, सैक्टर 30 से 62 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, वार्ड 2 से 50 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 3 से 52 वर्षीय व्यक्ति, खटार मौहल्ला शाहबाद से 14 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, 80 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बच्ची, 8 वर्षीय बच्चा, गोपी विहार शाहबाद से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव बाहरी से 50 वर्षीय महिला, चक्रवर्ती मौहल्ला से 60 वर्षीय व्यक्ति, बाखली प्लाट पिहोवा से 25 वर्षीय युवक, बीएनसी पिपली से 68 वर्षीय व्यक्ति, अंटेड़ी से 52 वर्षीय व्यक्ति, मुल्तानी कालोनी पिहोवा से 47 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक कालोनी से 56 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, पूजा कालोनी पिहोवा से 50 वर्षीय व्यक्ति, संतराम फार्म से 28 वर्षीय महिला, ब्रहमा कालोनी से 11 माह का बच्चा, 54 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय महिला, गांव ठोल से 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 2 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें गांव हरिगढ़ भोरख से 46 वर्षीय व्यक्ति, चक्रवर्ती मौहल्ला से 24 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2894 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 484 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 61 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 25034 सैम्पलों में से 23909  की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 729 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 414 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 414 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 11 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 304 एक्टीव केस है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00