न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी से कोई भी नही बच पा रहा है चाहे अमीर हो या गरीब। ऐसे में लोगों के चहेते, 14वीं-15वीं लोकसभा के सांसद, प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवक नवीन जिंदल ने जिंदल ग्रुप की तरफ से आक्सीजन से भरा हुआ टैंकर दिनांक 30.04.2021 को रात्रि 8 बजे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भिजवाया।
समन्वयक व पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुरुक्षेत्र ने अपने साथियों सहित ऑक्सीजन से भरे टैंकर को नोडल अधिकारी डॉ. गुरप्रीत और एस.डी.एम. कुरुक्षेत्र को सौंपा। गर्ग ने कहा कि संकट व मुश्किलों के दौर में जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा नवीन जिंदल द्वारा अहम् कदम उठाए गए है।
नवीन जिंदल का हृदय सदैव जनता की भलाई के बारे में सोचता रहता है। देश सेवा के लिए हर मोड़ पर वे सबसे आगे होते है। उनके द्वारा अपने प्लांट से महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश सहित 8 राज्यों में आॅक्सीजन सप्लाई की गई और अब हरियाणावासियों के दुख और कष्ट को समझते हुए अपने अंगुल प्लांट से कुरूक्षेत्र में आक्सीजन से भरा हुआ टैंकर निशुल्क भेजा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जायेगी।
गर्ग ने बताया कि अपने कार्यकाल में भी जब बाढ़ इत्यादि की समस्या हुई तो नवीन जिंदल ने भरसक प्रयास कर लोगों की भलाई की। अपनी लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र के हर गांव, शहर और मौहल्लों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का श्रेय नवीन जिंदल को ही जाता है। उन्होंने अपने निजी कोष से सारा खर्चा उठाया। गरीब कन्याओं के विवाह में अब भी उनकी तरफ से कन्यादान राशी जाती रहती है।
हमेशा सुख दुख में साथ निभाया है नवीन जिंदल ने। इसलिए दूर होते हुए भी अपने लोगों का दुख नहीं देखा गया और ऑक्सीजन का भरा हुआ टैंकर भेजा। अपने कार्यकाल में दिव्यांगों के लिए विशेष योगदान दिया था। इसलिए नवीन आज भी सबके चहेते है। जिंदल परिवार ने राजनीति को समाज सेवा के रूप में परिभाषित किया है, जिसका उदाहरण हम हमेशा देखते रहते है और गत रात्रि भी देखा।