Friday, April 25, 2025
Home Kurukshetra News भारत में कोविड के नए मामले पिछले 24 घंटों में 62,224, सक्रिय मामले 70 दिन में नौ लाख से नीचे

भारत में कोविड के नए मामले पिछले 24 घंटों में 62,224, सक्रिय मामले 70 दिन में नौ लाख से नीचे

by Newz Dex
0 comment

एक महीने से अधिक समय के दौरान दैनिक नये मामलों की तुलना में दैनिक रिकवरी अधिक

रिकवरी दर बढ़कर 95.80 प्रतिशत ,दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.22 प्रतिशत, जो लगातार नौवें दिन पांच प्रतिशत से कम पर कायम

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। भारत में लगातार दैनिक नये मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 62,224 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये। आज नौवें दिन लगातार नये मामले रोजाना के हिसाब से एक लाख के नीचे रहे। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के समवेत प्रयासों का नतीजा है।

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट भी देखी जा रही है। देश में आज सक्रिय मामलों की संख्‍या 8,65,432 रही। 70 दिनों बाद कोविड मामले नौ लाख से नीचे पहुंचे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में कुल 47,946 की कमी देखी गई। देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामले अब महज 2.92 प्रतिशत हैं।

कोविड-19 से ज्यादा से ज्यादा लोग उबर रहे हैं, जिसके आधार पर लगातार 34वें दिननये मामलों की तुलना में रोजाना स्वस्थ होने वाले लोगों की तादादज्यादा बनी रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,07,628 मरीज स्वस्थ हुये। पिछले 24 घंटों में दैनिक नये मामलों के मुकाबले 45 हजार (45,404) से अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

महामारी की शुरुआत से संक्रमित होने वाले लोगों में से कोविड-19 से 2,83,88,100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,07,628 लोग स्वस्थ हुये। इस तरह रिकवरी दर 95.80 प्रतिशत बैठती है, जिसमें बढ़ोतरी का रुझान देखा जा रहा है।

देश में जांच क्षमता में उल्लेखनीय इजाफा किया गया है, जिसके आधार पर देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 19,30,987 जांचें की गईं। अब तक भारत में कुल मिलाकर 38.33 करोड़ (38,33,06,971) से अधिक जांचें हो चुकी हैं।

एक तरफ देश में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिव दर में लगातार कमी भी देखी गई। मौजूदा समय में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.17 प्रतिशत है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 3.22 प्रतिशत रही। यह लगातार नौवें दिन पांच प्रतिशत से कम पर बरकरार रही।

भारत ने कल 26 करोड़ टीकाकरण कवरेज का आंकड़ा पार कर लिया। आज सात बजे सुबह तक मिली रिपोर्ट के अनुसार 36,17,099 सत्रों के जरिये वैक्सीन की कुल 26,19,72,014 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों में 28,00,458 खुराकें लगाई गईं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00