न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि इस जिले में पाजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। वीरवार को भी कुरुक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव नहीं आई है और पाजिटिव मरीज की संख्या शून्य रही है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21705 कोरोना पाजिटिव मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके है। इसके साथ वीरवार को भी 3 कोरोना पाजिटिव मरीज रिकवर हुए है।
इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 19 रह गई है और अब तक 4 लाख 3 हजार 443 लोगों की कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में पाजिटिव केसों के मरीजों का ठीक होने का आंकड़ा 98.31 फीसदी पर पहुंच गया है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 426151 में से 403443 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। सीएमओ डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरटीपीसीआर और रेपिड एंटिजन के कुल 1023 सैम्पलों की रिपोर्ट में से किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड पाजिटिव नहीं आई है और अब तक 22078 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है।
कुरुक्षेत्र में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में 3 कोरोना मरीज ठीक हुए है और अब तक 21705 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में 354 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 19 एक्टीव केस है। इस समय 12 लोग घर में आईसोलेट है और 7 मरीज अलग-अलग अस्पतालों मेंं दाखिल है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.31 पर पहुंच गया है और पॉजिटीव रेट 5.19 है।