ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने स्वामी हरि नारायण गिरी को राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए किया रवाना
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी से आर्शीवाद लेने के लिए लक्ष्मी नारायण मंदिर के स्वामी हरि नारायण गिरी जयराम विद्यापीठ पहुंचे। इस मौके पर विद्यापीठ में पहले परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। इस के उपरांत कुरुक्षेत्र से सवा किलो चांदी की ईंट लेकर भगवान श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए स्वामी हरि नारायण गिरी ने प्रस्थान किया। इस मौके पर ब्रह्मचारी के साथ संत महापुरुषों ने स्वामी हरि नारायण गिरी के लिए मंगल कामना की।
उल्लेखनीय है कि 25 मार्च 2018 को जय श्री राम के उद्घोष के साथ स्वामी हरि नारायण गिरी ने जो संकल्प किया था। वह संकल्प ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के आशीर्वाद से पूर्ण हुआ और स्वामी हरि नारायण कुरुक्षेत्र वासियों की भगवान श्री राम के प्रति आस्था एवं श्रद्धा के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुए। ब्रह्मचारी ने बताया कि भगवान श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए पूरे राष्ट्र एवं देशवासियों का संकल्प तो जो पूरा हो रहा है। स्वामी हरि नारायण गिरी सवा किलो चांदी की ईंट लेकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के लोगों की आस्था, श्रद्धा एवं भक्ति लेकर जा रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यापीठ में सेवानिवृत आयुक्त टी. के. शर्मा, श्रवण गुप्ता, राजेंद्र सिंघल, के. के. कौशिक, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, ईश्वर गुप्ता, राजेश सिंगला, सुभाष नरूला, पवन गर्ग, सुनील गौरी, यशपाल राणा, प्रवेश राणा सतबीर कौशिक, रोहित कौशिक, प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, आचार्य प. राजेश प्रसाद लेखवार शास्त्री, विवेक भारद्वाज, अशोक गर्ग, कपिल मित्तल इत्यादि भी मौजूद थे।