मेडल की उम्मीद भले टूटी,मगर देश की शेरनियों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों को आकर्षित किया
प्रधानमंत्री और देश ने बढ़ाया मनोबर,देश ने कहा कि हम भारतीय महिला खेल प्रदर्शन से संतुष्ट
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली। ओलंपिक में भारतीय महिला हाकी से मेडल का सपना भले टूटा हो,मगर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों को आकर्षित जरूर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि महिला हॉकी टीम पदक हासिल करने से भले ही चूक गई, लेकिन इस टीम में नये भारत की झलक मिलती है, ऐसा भारत, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और नित नई मंजिलें हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में हम अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को यादों में संजोकर रखेंगे।
अपने कुछ ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि “हम #टोक्यो 2020 में अपनी महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने पूरे खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम के प्रत्येक सदस्य को जबरदस्त साहस, कौशल और तालमेल का वरदान प्राप्त है। भारत को इस बेहतरीन टीम पर गर्व है। महिला हॉकी टीम पदक से भले ही चूक गई,लेकिन इस टीम में नया भारत नजर आता है – ऐसा भारत, जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं और नित नई ऊंचाइयां हासिल करते हैं। सबसे महत्त्वपूर्ण यह है कि #टोक्यो 2020 में उनकी सफलता भारत की युवा बेटियों को प्रेरणा देगी कि वे हॉकी को अपनायें और उसमें महारत प्राप्त करें। इस टीम पर गर्व है।