न्यूज डेक्स संवाददाता
रोहतक। आज हरियाणा लोक कलाकार यूनियन की अहम बैठक सुखपुरा चौंक पर हुई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोक कलाकारों के कार्यक्रमों को लेकर हरियाणा के संस्कृति विभागों में चल रही अनदेखी के चलते लोक कलाकार बहुत परेशानियों से जूझ रहे हैं। कोरोना काल के दौरान हदय गति रूक जाने की वजह से हरियाणा लोक कलाकार यूनियन के चेयरमैन रंजीत सिंह का निधन हो गया। जिसके चलते यूनियन के कार्यों की प्रक्रिया धीमी हो गयी थी। हालातों को देखते हुए पदाधिकारियों ने आज यूनियन ने आगामी कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए फैसला लिया कि हरियाणा लोक कलाकार यूनियन के पूर्व चैयरमैन शीशपाल चौहान को ही यूनियन के चैयरमैन का पद भार दे दिया जाए।
कलाकारों ने कहा कि शीशपाल चौहान ने अपने कार्यकाल में यूनियन और लोक कलाकारों के लिए अनेकों अच्छे कार्य किए हैं। शीशपाल चौहान ने विभागों के अधिकारियों की लोक कलाकारों के प्रति अनदेखी के चलते हरियाणा सरकार द्वारा दिया गया हरियाणा कला परिषद् में सदस्य पद का भी त्याग कर दिया था और अपना सारा समय कलाकारों के हित में लगा रखा है। यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से शीशपाल सिंह चौहान को हरियाणा लोक कलाकार यूनियन के चैयरमैन का पद सौंपा साथ ही उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
बैठक में प्रताप सिंह सारंगी, सुखबीर सिंह सारंगी, जोगी कैथल, राजकुमार जंगम कुरुक्षेत्र, पाली जंगम, गुलाब सिंह कुरुक्षेत्र, दिलबारा सिंह, ब्रह्मजीत सिंह जींद, रामदिया नाथ पानीपत, हरपाल नाथ पानीपत, हरिकेश सारंगी भिवानी, मनफूल सिंह भिवानी, राजकुमार फरीदाबाद, चंदन सिंह पलवल, वेद प्रकाश बंचारी पलवल, भारत भूषण महम, कामिल, सलीम प्यारे, सन्दीप यादव, महादेव, नरेन, धर्मेन्द्र सांगी, तखदिर सांगी, मैनपाल सांगी, मंजीत सांगी, राहुल बागड़ी, सुभाष अटकान, प्रदीप बहमनी, नरेश कुण्डू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।