Friday, October 18, 2024
Home haryana डॉ.अजय सिंह चौटाला के दौरे को कामयाब बनाने में जुटे योगेश शर्मा,जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में होगी सद्भावना रैली

डॉ.अजय सिंह चौटाला के दौरे को कामयाब बनाने में जुटे योगेश शर्मा,जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर झज्जर में होगी सद्भावना रैली

by Newz Dex
0 comment

2 को पूर्व सांसद एंव पार्टी अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जन नायक जनता पार्टी के तीसरे स्थापना दिवस को लेकर झज्जर मे आयोजित सद्भावना रैली को लेकर जेजेपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।  जजपा कार्यालय सचिव एंव सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन योगेश शर्मा ने बताया कि जजपा नेता व कार्यकर्ता रैली को लेकर तैयारियों में जुटे हैं वंही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव पूर्व सांसद डॉ अजय सिंह चौटाला कुरुक्षेत्र में जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। योगेश ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित किया और डॉ अजय सिंह चौटाला के दौरे को सफल बनाने के लिए पद्दधिकारियों की ड्यूटी लगाई।

योगेश ने कहा कि डॉ अजय सिंह के मार्गदर्शन और निर्देश  पर चलते हुए डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला और जेजेपी प्रदेश की राजनीति में बदलाव और विकास का नया अध्याय जोड़ रही है। उन्होंने बताया कि डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला के प्रयासों से हरियाणा में किसानों को बाजरा,गन्ना,धान,गेंहू के अच्छे भाव मिले वंही कृषि कानूनों से जुड़ी लड़ाई को डिप्टी सीएम के प्रयास से ही सफलता मिली। योगेश ने कहा कि दुष्यन्त चौटाला औऱ जजपा की शासन में भागीदारी से ही युवाओं को 75 प्रतिशत निजी क्षेत्र में आरक्षित रोजगार और महिलाओं की शासन में 50 प्रतिशत भागीदारी का सपना साकार हुआ है। जजपा नेता नेता ने दावा किया कि जेजेपी के तीसरे स्थापना दिवस पर आयोजित सद्भावना रैली जेजेपी  भाजपा गठबंधन सरकार और दुष्यन्त चौटाला के सुशासन का जन सन्देश देगी वंही प्रदेश के विकास और जन कल्याण का बड़ा माध्यम बनेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00