Wednesday, April 23, 2025
Home Kurukshetra News हरियाणा जाट महासभा ने की किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा

हरियाणा जाट महासभा ने की किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा

by Newz Dex
0 comment

हरियाणा के पिपली में किसानों पर हुए  लाठीचार्ज और दुर्व्यवहार की हरियाणा जाट महासभा कड़ी निंदा करती है:प्रदीप हुड्डा    

न्यूज डेक्स संवाददाता 

रोहतक,13 सितंबर। हरियाणा जाट महासभा ने कुरुक्षेत्र के पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की है। हरियाणा जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप हुड्डा ने कहा कि अपनी मांगों को पूरा कराने की मांग और किसान,व्यापारी और मजदूरों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ किसान बचाओ मंडी बचाओ रैली पर रोक लगाना लोकतंत्र की हत्या है। हुड्डा ने कहा कि सपने दिखा दिखा कर हर बार किसानों का हमेशा से शोषण किया है। और  आज जब किसान हाल ही में पिपली अपने हको की लड़ाई लड़ रहा था तो तब उस पर लाठियां भांजी जा रही थी। लेकिन अब किसान जाग चुका है। और जनता का हर इंसान किसान बनकर अपने हकों की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ेगा। सरकार को यह अध्यादेश वापस लेकर किसानों के हितों के हको के फैसले लेने होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00