Saturday, April 12, 2025
Home haryana हरियाणा की जेलों का पहला रेडियों जॉकी स्टेशन कुुरुक्षेत्र जेल में हुआ शुरु

हरियाणा की जेलों का पहला रेडियों जॉकी स्टेशन कुुरुक्षेत्र जेल में हुआ शुरु

by Newz Dex
0 comment

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने किया कुरुक्षेत्र जेल में रेडिय़ो जॉकी स्टेशन, उद्योगशाला में हवाई चप्पल व पेपर डोना मेकिंग इकाई का उदघाटन, बंदियों के लिए नई एम्बूलेंस का भी किया शुभारंभ, हाई कोर्ट के जस्टिस ने किया कुरुक्षेत्र जेल का निरीक्षण, बंदियों की सुनी समस्याएं, जेल में बंदियों द्वारा संचालित बेकरी का भी किया अवलोकन 

कुरुक्षेत्र 25 मार्च

हरियाणा की जेलों का पहला रेडियो जॉकी स्टेशन कुरुक्षेत्र जेल में शुरु किया गया है। इस रेडियो का संचालन कुरुक्षेत्र जेल के बंदियों द्वारा ही किया जाएगा। इस रेडियो स्टेशन से अच्छे-अच्छे कार्यक्रम सुने जा सकेंगे। अहम पहलू यह है कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने इस रेडियो जॉकी स्टेशन का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। इस उद्घाटन सत्र से ही बंदियों ने गीत और उदघोषण करने का कार्य शुरु कर दिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया शुक्रवार को देर सायं कुरुक्षेत्र जिला कारागार में पहुंचे। यहां पहुंचने पर नियमानुसार जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने सबसे पहले तिनका-तिनका संस्थान के सहयोग से कुरुक्षेत्र जेल में स्थापित किए गए रेडियो जॉकी स्टेशन का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस रेडियो जॉकी स्टेशन के सामने जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने आम और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा ने अमरूद का पौधा लगाया। इसके उपरांत हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने बंदियों के स्वास्थ्य सेवाओं का आकलन करने के लिए अस्पताल का जायजा लिया और लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। यहां पर बंदियों ने बेहतरीन गीतों और भजनों की प्रस्तुती दी तथा रेडियो जॉकी स्टेशन के लिए तैयार किए गए गीतों को भी बंदियों ने सबके समक्ष रखा। इन गीतों की प्रस्तुती ने सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने लाइब्रेरी का अवलोकन करने के बाद जिला कारागार में बंदियों के लिए उद्योग शाला में हवाई चप्पल व पेपर डोना मेकिंग इकाई का उदघाटन किया। इसके साथ ही जिला कारागार कुरुक्षेत्र के बंदियों को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल ले जाने के लिए कार स्टाइलिंग जंक्शन करनाल द्वारा भेंट की गई मारुति सुजुकी एम्बुलेंस का भी रिबन काटकर लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के बाद बंदियों द्वारा संचालित बेकरी का भी जायजा लिया। इन सभी कार्यक्रमों के बारे में जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बारीकी से जानकारी दी है। हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने महिला बंदियों के वार्ड का दौरा किया, यहां पर महिला बंदियों से बातचीत कर, उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया का वार्षिक दौरा था। इस वार्षिक दौरे के दौरान रेडियो जॉकी स्टेशन और बंदियों द्वारा संचालित हवाई चप्पल और पेपर डोना मेकिंग इकाई का भी उद्घाटन किया गया है। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, सीजेएम एवं डीएलएसए के सचिव दुष्यंत चौधरी, सीजेएम नवजीत कलेर, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत, उप जेल अधीक्षक शिवेन्द्र पाल, डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00