Tuesday, April 22, 2025
Home Kurukshetra News पूर्व मंत्री अरोड़ा ने किसानों के धरने में लिया भाग,मांगों पर समर्थन

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने किसानों के धरने में लिया भाग,मांगों पर समर्थन

by Newz Dex
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 20 सितंबर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने केंद्रीय सरकार द्वारा जारी तीन अध्यादेशों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन द्वारा कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर कमोदा बस अड्डे पर दिए जा रहे धरने में भाग लिया। अरोड़ा अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की मांगों का समर्थन किया।

अरोड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से आज राज्यसभा में विपक्षी दलों के भारी विरोध के कारण किसान व्यापारी व मजदूर विरोधी दो अध्यादेश धक्के से पास किए गए, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सत्ता के मद में चूर होकर जन भावनाओं का अनादर कर रही है। उन्होने कहा कि आज इन अध्यादेशों के विरोध में देश का अन्नदाता सडकों पर है। राज्यसभा में विपक्षी दल अन्नदाता की लडाई लड रहे हैं।

उन्होने कहा कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। अरोड़ा ने कहा कि आज जिस प्रकार से किसानों, व्यापारियोंं और मजदूरों ने एक होकर तीन घंटें के बंद को सफल बनाया उससे सरकार को होश में आना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि आज केंद्र में सत्तासीन भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी भारतीय रेल सहित अनेक स्वदेशी कंपनियों को बेचने में लगे हुए हैं। वहीं इन अध्यादेशों के जरिए देश के किसान को पूंजीपतियों के हाथों में बेचा जा रहा है।

उन्होने कहा कि इस कानून से देश का किसान, व्यापारी और मजूदर तबाह हो जाएगा और देश के खाद्यान्न पर बडे-बडे पूंजीपतियों का कब्जा हो जाएगा। उनके साथ धरने पर भाकियू के शहरी प्रधान पवन चौधरी, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, संजीवन आलमपुर, जोगिंद्र व ओमप्रकाश ने भी लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00