Friday, October 18, 2024
Home haryana लगभग 35 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बंटवारे के समय के लोगों की जुबां से सुनने को मिलेगी सच्चाई

लगभग 35 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बंटवारे के समय के लोगों की जुबां से सुनने को मिलेगी सच्चाई

by Newz Dex
0 comment

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाएंगे प्रदेश के लोग:सुधा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की पावन धरा थानेसर अनाज मंडी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का ऐतिहासिक और यादगार आयोजन 14 अगस्त को होने जा रहा है। इस स्मृति दिवस पर 1947 भारत-पाक बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को स्मरण किया जाएगा। इस स्मृति दिवस पर लगभग 10 लाख लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।

कुरुक्षेत्र की थानेसर अनाज मंडी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा पंचनद स्मारक ट्रस्ट के तत्वाधान में कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम में पहली बार सबसे बड़े और लंबे पंडाल को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में रंगे कपड़े के साथ सजाया गया है। इतना ही नहीं थानेसर अनाज मंडी के प्रवेश द्वारों से लेकर कार्यक्रम स्थल तक हवा में लहराते और वीरों की कहानी को बयां करते राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को देखा जा सकता है। इस कार्यक्रम तैयारियों का अंतिम जायजा लेने के लिए विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी देर सायं थानेसर अनाज मंडी में पहुंचे।

विधायक सुभाष सुधा ने मुख्य मंच, वीआईपी गैलरी, पांडाल, पार्किंग, प्रदर्शनी स्थल, लंगर स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि थानेसर अनाज मंडी में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश-प्रदेश से लोग बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे। इस कार्यक्रम में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रबंध किए जाएंगे और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस विभाजन विभीषिका दिवस पर एक विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी और एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी।

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि 14 अगस्त के विभाजन विभीषिका दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है, ये सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। किसी भी स्तर पर तैयारियों में कमी और लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम प्रशासन की तरफ से किए गए है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन की तरफ से अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसलिए व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है और पर्याप्त मात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस कार्यक्रम में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस मौके पर एसडीएम अदिति, नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, नप अधिकारी केएल बठला, प्रदीप झांब सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की प्रदर्शनी में नजर आएगा भारत-पाक बंटवारे का दर्द

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के आदेशानुसार विभाग की तरफ से थानेसर अनाज मंडी में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के भारत-पाक बंटवारे के दर्द को बयां करते संदेश को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा 27 पैनल पर भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी को ब्यां कर रहे है। इस प्रदर्शनी में दर्शाया गया है कि लगभग 60 लाख गैर मुसलमान उस क्षेत्र से निकले और बाद में पश्चिमी पाकिस्तान बन गया, 65 लाख मुसलमान पंजाब, दिल्ली आदि के भारतीय हिस्सों से पश्चिमी पाकिस्तान में चले गए, 20 लाख गैर मुसलमान पूर्वी बंगाल, जो बाद में पूर्वी पाकिस्तान बना, से निकलकर पश्चिम बंगाल आए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में यह भी दिखाया गया कि 20 लाख ओर गैर मुसलमान पश्चिमी बंगाल आए, 10 लाख मुसलमान पश्चिमी बंगाल से पूर्वी पाकिस्तान चले गए। इस विभीषिका में मारे गए लोगों का आंकड़ा 5 लाख बताया जाता है, लेकिन अनुमानत: यह आंकड़ा 5 लाख से 10 लाख के बीच है। इसमें 1947 के अखबारों की कटिंग और अन्य दोषियों को भी देखा जा सकेगा।

लगभग 35 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म में बंटवारे के समय के लोगों की जुबां से सुनने को मिलेगी सच्चाई

विधायक सुभाष सुधा के प्रयासों से भारत पाकिस्तान बंटवारे को लेकर लगभग 35 मिनट की एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी तैयार की गई है। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संदेश भी सुनने को मिलेगा। इस फिल्म में 1947 के समय बंटवारे के मंजर को झेलने और अपनी आंखों से देखने वाले लोगों की जुबान से बंटवारे के दर्द को सुनने का अवसर मिलेगा। इस डाक्यूमेंट्री को केशव द्वारा तैयार किया गया है। इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दिखाया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00