Sunday, April 27, 2025
Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम 1 से 3 मई तक कुरुक्षेत्र में:सुधा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम 1 से 3 मई तक कुरुक्षेत्र में:सुधा

by Newz Dex
0 comment

थानेसर हल्का के 5 गांवों में सुनेंगे लोगों की समस्याएं, कुरुक्षेत्र में पहली बार 3 दिन लोगों के बीच रहेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 1 मई से 3 मई तक जन संवाद कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल थानेसर हल्का के 5 गांवों में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान भी करेंगे। इस जन संवाद कार्यक्रम की तैयारियां शुरु कर दी गई है।
विधायक सुभाष सुधा ने बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जनसंवाद कार्यक्रम में 1 से 3 मई तक रहेगा। इस जन संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री थानेसर हल्का के गांव ज्योतिसर, बारना, प्रतापगढ़, किरमच और अमीन में पहुंचेंगे। इन गांवों के लोगों के बीच रहकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने मन की बात को साझा करेंगे और लोगों के मन की बात को भी सुनेंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल और आमजन के बीच सीधा संवाद होगा। इस कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जाएंगी।

विधायक ने कहा कि कुरुक्षेत्र के इतिहास में पहली बार कोई भी मुख्यमंत्री लगातार 3 दिन लोगों के बीच रहेगा। इस दौरान लोगों की आशा के अनुरूप विकास कार्यों के लिए अनुदान राशि भी दी जाएगी। इस जन संवाद कार्यक्रम से थानेसर हल्का के ही नहीं पूरे जिले के विकास कार्यों में तेजी आएगी। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल लोगों से विकास कार्यों के साथ-साथ सरकार की योजनाओं का मिल रहे फायदे के बारे में भी जानकारी देंगे। इसके अलावा कार्यकर्ताओं से भी रुबरु होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00