Friday, October 18, 2024
Home haryana अभय सिंह चौटाला ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से उनके स्थानीय हालात के बारे में जाना और उनकी समस्याओं को सुना

अभय सिंह चौटाला ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से उनके स्थानीय हालात के बारे में जाना और उनकी समस्याओं को सुना

by Newz Dex
0 comment

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से गहरी नाराजगी जताई

लोगों ने कहा – न तो उनकी कांग्रेस राज में कोई सुनवाई हुई और न ही अब इस भाजपा गठबंधन सरकार में कोई उनकी सुनने वाला है

प्रदेश के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं: अभय सिंह चौटाला

कहा – भाजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए है

न्यूज़ डेक्स इंडिया

भिवानी ।  इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 77वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला जब हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत हजारों समर्थकों के साथ हलका तोशाम में पहुंचे तो गांव बागनवाला, झांवरी, लक्ष्मणपुरा, आलमपुर व थिलौड़ में भारी संख्या में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों द्वारा दिए जा रहे इस अपार समर्थन से अभय चौटाला गदगद नजर आए और उन्होंने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार लोग अपना साथ और समर्थन दे रहे हैं,  उससे साफ जाहिर है कि लोग देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव चाहते हैं।
इनेलो नेता ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से उनके स्थानीय हालात के बारे में जाना और उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार और अब भाजपा गठबंधन की सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी समस्याओं को और बढ़ाया है। न तो उनकी कांग्रेस में कोई सुनवाई हुई और न ही अब इस सरकार में कोई उनकी सुनने वाला है। हजारों की संख्या मे मौजूद लोगों ने एक सुर में अभय को एक सच्चा नेता बताते हुए विश्वास व्यक्त किया और सभी ने हाथ खड़े कर पूर्ण रूप से समर्थन देने का वायदा किया।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मौजूदा गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंनेे कहा कि बड़ी शर्मनाक स्थिति ये है कि आज गांव हो या शहर लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडक़ों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। प्रदेश के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। बदमाशों को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। व्यापारियों से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है, रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चारों तरफ अफरातफरी और भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फूट के कारण उनके नेता आपस में लड़ रहे हैं और उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वो कांग्रेस और भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद निराश हैं और एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी मूल समस्याओं का निवारण कर सके। ऐसे में लोग सिर्फ और सिर्फ इनेलो की तरफ आस बंधाए बैठे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अबकी बार इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00