Saturday, April 26, 2025
Home Kurukshetra News निशानेबाज गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के इटली में प्रशिक्षण के प्रस्तावों को एमओसी ने दी मंजूरी

निशानेबाज गनेमत सेखों और गुरजोत सिंह के इटली में प्रशिक्षण के प्रस्तावों को एमओसी ने दी मंजूरी

by Newz Dex
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्रालय (एमवाईएएस) के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने 18 मई को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के निशानेबाजों गनेमतसेखों और गुरजोत सिंह के विदेशी कोच क्रमशः पिएरो गेंगा और एन्नियो फाल्को के अंतर्गत इटली में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

गनेमत, जिन्होंने हाल ही में मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता था, वर्तमान में महिला स्कीट स्पर्धा में भारत की नंबरएक रैंकिंग पर हैं। वे बारी में इतालवी कोच गेंगा के नेतृत्व में 11 दिन का प्रशिक्षण लेंगी, जबकि गुरजोत कैपुआ के लिए रवाना होंगे और टीएवी फाल्को में 10 दिनोंतक प्रशिक्षण लेंगे। वे दोनों आगामी आईएसएसएफ विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी कर रहे हैं जो इस साल के अंत में होने वाले हैं।वित्तीय सहायता में गनेमत और गुरजोत की कोचिंग फीस, रेंज फीस, गोला-बारूद की लागत, यात्रा और ठहरने की लागत, स्थानीय परिवहन लागत और ओपीएसहित अन्य खर्च शामिल होंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00