Friday, April 11, 2025
Home haryana सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है, बाढ़ पीड़ित लोगों की नहीं कर रही कोई मदद: ओम प्रकाश चौटाला 

सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है, बाढ़ पीड़ित लोगों की नहीं कर रही कोई मदद: ओम प्रकाश चौटाला 

by Newz Dex
0 comment

पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने शनिवार को टोहाना और फतेहाबाद के बाढ़ ग्रस्त गावों का किया दौरा

बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना और उनके दुखों को सांझा किया

चौ. ओम प्रकाश चौटाला को अपने बीच देख कर लोग रोने लगे और कहा कि आज उनके शासन की बहुत याद आ रही है कि कैसे वो कितनी भी विकट स्थिति हो हर समय लोगों के बीच रहते थे और उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करते थे

न्यूज डेक्स संवाददाता

फतेहाबाद/टोहाना। पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने शनिवार को टोहाना और फतेहाबाद के बाढ़ ग्रस्त गावों में दौरा कर हालात का जायजा लिया और बाढ़ से त्रस्त लोगों का हालचाल जाना और उनके दुखों को सांझा किया। लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि भाजपा सरकार की तरफ से उन्हें किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं दी जा रही न ही सरकार का कोई सरकारी अधिकारी उनकी मदद को आया है। चौ. ओम प्रकाश चौटाला को अपने बीच देख कर लोग रोने लगे और कहा कि आज उनके शासन की बहुत याद आ रही है कि कैसे वो कितनी भी विकट स्थिति हो हर समय लोगों के बीच रहते थे और उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करते थे। लोगों ने बताया कि स्थानीय लोग ही आपस में मिलकर एक दूसरे की मदद कर रहे हैं जिसमें इनेलो पार्टी से जुड़े लोग भी खाने और पीने के पानी की मदद कर रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अंबाला और पंचकुला के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में दौरा कर अपनी आंखों से देखा है कि लोगों का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। टोहाना में भी किसानों की फसल तो बची ही नहीं है। जिनके घर पानी से डूब गए हैं उनको हर तरह का भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों का सारा सामान बह गया है। लोग भूख और प्यास से मर रहे हैं, दुधारू पशुओं की मौत हो गई है, मकान ढह गए हैं जिसके कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। भाजपा गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार सिर्फ फोटो खिंचवाने में लगी है और पीड़ित लोगों की कोई मदद नहीं कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बेमौसमी बारिश और बाढ़ की वजह से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा सरकार द्वारा 50 हजार रूपये प्रति एकड़ और जिन व्यक्तियों की मौत हुई है उन्हें कम से कम 10 लाख रूपये मुआवजा तुरंत दिया जाए।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00