Sunday, April 13, 2025
Home haryana राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

by Newz Dex
0 comment

भारत जोड़ो यात्रा ने देश को बांटने वाली ताकतों का असली चेहरा लाया देश के सामने : अशोक अरोड़ा

राहुल गांधी ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का किया काम : पूर्व मंत्री 

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा जाट धर्मशाला से शुरु होकर मेन बाजार, रोटरी चौक से होती हुई पुराने बस अड्डे तक पहुंची। इस यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 
अपने संबोधन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि जिस प्रकार से देश में भाजपा सरकार द्वारा नफरत फैलाई जा रही है। इसके बीच राहुल गांधी द्वारा 7 सितंबर 2022 को शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा ने देश में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया है। भाजपा सरकार ने देश से प्रजातंत्र को कुचलने का काम किया है। साजिस के तहत देश से लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है इसी बीच राहुल गांधी नें लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। मौजूदा सरकार से परेशान जनता ने भी भारत जोड़ो यात्रा का खूब समर्थन किया और लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा सरकार को निकाल फैंकने का संकल्प लिया। आज भारत जोड़ो यात्रा को शुरु हुए एक वर्ष पूरा हो गया है, इसी के चलते कुरुक्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में एक पदयात्रा निकाली गई है।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है। आज इंडिया व भारत को भी आपस में बांटने का काम किया जा रहा है, जोकि बेहद शर्मनाक है। जनता का ध्यान जरूरी मुद्दों से भटकाने का काम इस सरकार द्वारा किया जा रहा है। देश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग परेशान हो रहा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नही मिल रहा। सत्ता में आने से पहले किसानों को वायदा किया गया था कि एमएसपी पर कानून बनाया जाएगा लेकिन किसानों के साथ धोखा करने वाली सरकार ने किसानों के  खिलाफ तीन कानून ओर ला दिए। कानूनों को वापिस करवाने के लिए 700 किसानों ने अपना बलिदान देना पड़ा तब कहीं जाकर इस किसान विरोधी सरकार ने काले कानूनों को वापिस लिया। आज देश व प्रदेश की सरकार से हर वर्ग परेशान हो रहा है। 

सैंकड़ों लोगों ने लिया पदयात्रा में भाग
इस पदयात्रा में कुरुक्षेत्र के सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान पूरा शहर जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, छोड़ो-छोड़ो नफरत छोड़ो के नारों से गूंज गया। जाट धर्मशाला से पुराने बस अड्डे तक बहुत बड़ा काफिला इस यात्रा का नजर आया। यात्रा में युवा वर्ग व महिलाओं से हर वर्ग के लोग शामिल रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00