Tuesday, April 8, 2025
Home haryana स्कूली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के हॉकी मुकाबलों में कुरुक्षेत्र ने लहराया परचम

स्कूली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के हॉकी मुकाबलों में कुरुक्षेत्र ने लहराया परचम

by Newz Dex
0 comment

19 वर्ष आयु वर्ग लडकों में कुरुक्षेत्र ने सोनीपत को 4-0 से हराया, 17 वर्ष  आयु वर्ग लडकों में कुरुक्षेत्र ने जीन्द को 1-0 से हराया

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। स्कूली राज्य स्तरीय लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता के साथ कुरुक्षेत्र में चल रही 56वीं राज्य स्तरीय स्कूली प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर हॉकी के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट विक्रमजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति के जीवन में अनेक गुणों का समावेश होता है जिससे वह समाज में रहकर सामाजिक गुणों को धारण कर राष्ट्र उत्थान में अपनी विशेष भूमिका का निर्वहन करता है।

जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने विजेता टीमों को शुभकामनाएं एवं प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी।
सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) श्रीपाल बंसल ने बताया कि आयु वर्ग 19 वर्ष लड़कों की प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कुरुक्षेत्र, दूसरे स्थान पर जीन्द एवं कैथल तीसरे स्थान पर रहा। आयु वर्ग 17 वर्ष लड़कों में कुरुक्षेत्र पहले स्थान पर, सोनीपत दूसरे स्थान पर एवं कैथल तीसरे स्थान पर रहा। आयु वर्ग 14 वर्ष में जीन्द पहले स्थान पर, कुरुक्षेत्र दूसरे स्थान पर एवं भिवानी तीसरे स्थान पर रहा।

फाइनल मुकाबले में आयु वर्ग 19 वर्ष लडकों के कुरुक्षेत्र ने जीन्द को 1-0 से एवं 17 वर्ष लडकों में कुरुक्षेत्र ने सोनीपत को 4-0 से हराया। इस अवसर पर सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी (खेल) हरीश शर्मा, प्रतियोगिता के डी.ओ.सी. राजेन्द्र सिंह, कनवीनर नवीन, चंद्रभान कमोदा, संदीप डांगी, कवर पाल शर्मा, जसबीर सिंह, बलिन्द्र, तेजिन्द्र, रामलाल, रामनारायण, रेखा, निवेदिता, सीमा सहित काफी संख्या में शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00