कश्यप राजपूत धर्मशाला में हुई राज्य स्तरीय बैठक
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र।हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल की राज्य स्तरीय बैठक कुरुक्षेत्र की कश्यप राजपूत धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव इंद्र सिंह सिहाग ने किया। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि 5 अक्तूबर को यूनियन का स्थापना दिवस कैथल में मनाया जाएगा।
इसी दिन राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष है। प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे, मृतक कर्मचारी के वारिस को नौकरी देने में 52 वर्ष की शर्त हटाई जाए। इसी के साथ जनस्वास्थ्य विभाग में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों का वेतनमान 25 हजार 5 सौ रुपए किया जाए तथा एल.टी.सी. का भुगतान किया जाए।
बैठक में प्रांतीय चेयरमैन सत्यपाल वर्मा एवं प्रदेश महासचिव इंद्र सिंह सिहाग ने बताया कि 5 अक्तूबर को हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच का भी पुनर्गठन किया जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों की मांगों का बातचीत से हल करें। बैठक में इंद्रजीत सिंह, बलराज राणा, धर्मराज घनघस, लाल शर्मा, सुखविंदर सिंह, विनोद शर्मा, तेजपाल गुर्जर, सत्यावान महरा, धर्मपाल दरियापुर, जसमेर सिंह, जंग स्वर्ण सिधु, अशोक यादव, विष्णु दत्त भारद्वाज, महावीर तारागढ़, साहब सिंह धीमान, तेज सिंह, राज शर्मा, जगदीश दड़बा व जसवंत सिंह इत्यादि ने भी अपने विचार रखे।