न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। हरियाणा के लोकायुक्त न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा ने आज अपने कार्यालय में हरियाणा पत्रकार संघ की नई स्मारिका का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर हरियाणा के सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सुभाष यादव और गुस्ताखी माफ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार पवन बंसल जी उपस्थित थे। पुस्तक में डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर स्व. डॉ. वेदप्रताप वैदिक सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकारों के लेख शामिल हैं। यह जानकारी हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष के.बी. पण्डित ने आज यहां जारी एक ब्यान में दी। न्यायमूर्ति हरिपाल वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र के चार खम्भों में प्रेस की आजादी भी प्रमुख अंग है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को प्रेस की आजादी बनाए रखने के लिए निर्भीक, निष्पक्षता के साथ अपना कर्तव्य निर्वाह करना चाहिए।