Friday, October 18, 2024
Home Kurukshetra News श्री जीव गोस्वामी महाराज के तिरोभाव महोत्सव के द्वितीय दिवस नगर संकीर्तन का हुआ आयोजन 

श्री जीव गोस्वामी महाराज के तिरोभाव महोत्सव के द्वितीय दिवस नगर संकीर्तन का हुआ आयोजन 

by Newz Dex
0 comment

डॉ. प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

वृंदावन। वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक ठाकुर श्री राधा दामोदर मंदिर में चल रहे विश्व गुरु श्री जीव गोस्वामी महाराज के तिरोभाव महोत्सव के द्वितीय दिवस नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें ठाकुर राधा दामोदर मंदिर के सेवायत बड़े गोसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी एवं ठाकुर राधा दामोदर लाल के अंग सेवी दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज नगर भ्रमण को निकले।साथ ही शोभायात्रा में ठाकुर राधा दामोदर लाल की छवि एवं विश्व गुरु श्री जीव गोस्वामी महाराज की प्रतिमा भी साथ चलती नजर आई। नगर वासियों ने शोभा यात्रा पर जगह-जगह फूल बरसाए एवम् साथ ही मंदिर के सेवायतों का माला व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।

दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व गुरु श्री जीव गोस्वामी महाराज का 426 वा तिरोभाव महोत्सव मंदिर के बड़े गोसाई आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी की अध्यक्षता में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें प्रथम दिन वृंदावन के साधु संतों का भंडारा एवं कम्बल वितरण का आयोजन किया गया और साथ ही मंदिर परिसर में फूल बंगला, 56 भोग एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। महोत्सव के द्वितीय दिवस नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें ढोल, बैंड बाजे एवं देव प्रतिमाओं की झांकियां निकाली गई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00