Monday, April 21, 2025
Home haryana कुरुक्षेत्र के खादी संस्थान में पहुंची चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड कैथल की छात्राएं  

कुरुक्षेत्र के खादी संस्थान में पहुंची चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड कैथल की छात्राएं  

by Newz Dex
0 comment

खादी संस्थान में छात्राओं ने खादी उत्पादन की प्रक्रिया को उत्सुकता के साथ समझा

न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, । प्रतिदिन विभिन्न कालेजों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं स्कूलों से विद्यार्थी कुरुक्षेत्र के खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ भी पहुंचे रहे हैं। यह विद्यार्थी स्किल तथा वोकेशनल एजुकेशन की जानकारी हासिल करने के लिए व्यावसायिक केंद्रों तथा उत्पादन इकाइयों का अवलोकन कर रहे हैं। रविवार को भी इसी कड़ी में चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढांड कैथल की छात्राएं खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर में पहुंची। इन छात्राओं का खादी संस्थान के सचिव एवं संचालक सतपाल सैनी ने स्वागत किया। सतपाल सैनी तथा उनके स्टाफ सदस्यों ने कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को पूरे संस्थान का अवलोकन करवाने के साथ उत्पादन की प्रक्रिया की तथा बारीकियों को समझाया। यह छात्राओं का दल प्राध्यापिका डा. शुभलता, बरखा रानी, सतबीर, विक्रम एवं नूर के साथ खादी संस्थान में आया था। प्राध्यापिका डा. शुभलता एवं अन्य शिक्षकों ने कहा कि चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता एवं उत्साह के साथ खादी उत्पादन की प्रक्रिया को देखा तथा समझा है। यह उनके भविष्य में रोजगार के क्षेत्र में भी लाभकारी सिद्ध होगा। छात्राओं को खादी की मशीनरी एवं उत्पादन की पूरी जानकारी मिली है। कुरुक्षेत्र के इस खादी संस्थान में बहुत बेहतरीन एवं सुंदर तरीके से खादी कपड़ों का निर्माण हो रहा है। यह खादी संस्थान भारत सरकार के स्वदेशी के नारे को सार्थक कर रहा है। इस मौके पर छात्राओं का उत्साह देखते ही बनता था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00