एनडी हिंदुस्तान संवाददाता
अंबाला। गत दिवस 69वें ऑल इंडिया आर्टिस्ट ऐसोसिएशन शिमला द्वारा आयोजित कालीबाड़ी सभागार में 5 दिवसीय (6 जून से 10 जून) तक नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अनुभवी कोरियोग्राफर बुधराम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत भर की विभिन्न आयुवर्ग से 20 राज्यों के नृत्य दलों ने भाग लिया। इसमें हरियाणवी एवं कथक नृत्य की पांच प्रस्तुतियां अम्बाला शहर के सांस्कृतिक दल द्वारा दी गई। जिसकी अगुवाई कुमारी खुशी मलिक ने की।
अलग-अलग आयुवर्ग में प्रथम चार पुरस्कार हरियाणवी समूह नृत्य प्रथम- जिसमें कुमारी अराध्या, अनन्या, खुशी, दृष्टि, लक्षिता, अंशिका ने भाग लिया। डियूट लोक नृत्य में प्रथम कुमारी अराध्या एवं अनन्या ने प्रस्तुतियां दी। सोलो हरियाणवी में कुमारी खुशी मलिक एवं कुमारी रिया अग्रवाल ने कथक मंे प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया तथा तृतीय पुरस्कार जूनियर कुमारी अनन्या ने प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में 20 राज्यों गुजरात, चण्डीगढ़, असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मनीपुर, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल की टीमों ने भाग लिया। अम्बाला के उत्साही कलाकारों ने चार प्रथम पुरस्कार एवं एक तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर अम्बाला का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर अम्बाला के प्रशिक्षक बुधराम, मैडम शबनम नाथ, अंजलि वधावन, उमेश शर्मा, अनिल महंत, अशोक लहरी, जसदीप बेदी एवं मैडम शमा ने अपना बहुत सारा आशीर्वाद दिया।