Friday, October 18, 2024
Home Kurukshetra News फर्जी तरीके से अनुदान लेने वाली गौशालाओं पर होगी कार्रवाई

फर्जी तरीके से अनुदान लेने वाली गौशालाओं पर होगी कार्रवाई

by Newz Dex
0 comment

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कराई जाएगी जांचःगोपालन मंत्री

प्रश्नकाल में उठा था मुद्दा, मंत्री ने पूरक प्रश्नों का दिया जवाब

बोले, जैसलमेर जिला में फर्जी अनुदान की शिकायतें मिली हैं

निदेशालय गोपालन द्वारा जांच दल गठित कर 7 एवं 8 फरवरी होगी जांच

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता/जीतेंद्र गुप्ता

जयपुर। गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरुवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि जैसलमेर जिले में गौशालाओंद्वारा फर्जी तरीके से अनुदान उठाने की शिकायतों के सम्बन्ध में शीघ्र ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा जांच कराई जाएगी औरदोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसी गौशालाओं से अनुदान राशि की वसूली भी की जाएगी।

गोपालन मंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिलेमें गौशालाओं द्वारा फर्जी अनुदान उठाने की शिकायतें प्राप्त होने पर निदेशालय गोपालन द्वारा जाँच दल गठित कर 7 एवं 8 फरवरी2024 को गौशालाओं की गोपनीय जांच एवं औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले की 12 गौशालाओं में उनके द्वारा बताईगई गौवंश संख्या एवं वास्तविक गौवंश संख्या में अंतर पाया गया। साथ ही अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। इस आधार पर इनसभी गौशालाओं के अनुदान को बंद कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर जैसलमेर द्वारा की गई जाँच में 16 अन्य गौशालाओं में अनियमितता पाई गई। इसी प्रकार आईबीमें शिकायत के आधार पर संयुक्त निदेशकपशुपालन विभाग द्वारा भी जांच कराई गईजिसमें 4 गौशालाओं में अनियमितताएं पाईगई। तत्पश्चात् इन सभी गौशालाओं का अनुदान भी रोक दिया गया।

कुमावत ने कहा कि गौशालाओं की अनुदान प्रक्रिया में पर्यवेक्षीय लापरवाही बरतने पर तत्कालीन संयुक्त निदेशकपशुपालनविभागजैसलमेर को मार्च 2024 में निलंबित किया गया एवं 2 चिकित्सकों को 16 सीसी के नोटिस दिए गए। साथ ही इस प्रकरणमें 4 चिकित्सकों एवं भटियाणा पोकरण के 2 उपखण्ड अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कार्मिक विभाग कोलिखा गया है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर की फर्जी तरीके से अनुदान प्राप्त कर रही इन 32 गौशालाओं सहित समस्त अनुदानितगौशालाओं मेँ अनियमितताओ की विस्तृत जाँच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कराए जाने की दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं।

इससे पहले विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में गोपालन मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 मेंनिदेशालय गोपालन द्वारा जैसलमेर जिले की गौशालाओं की गोपनीय जांच एवं औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 32 गौशालाओं में घोर अनियमितताएं पाई गई जिसका संज्ञान लेते हुए जैसलमेर जिले की इन 32 गौशालाओं का वित्तीय वर्ष 2023-24 का अनुदान रोक दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00