Saturday, April 12, 2025
Home Chandigarh कांग्रेस सरकार अपने चुनिंदा लोगों को ही देती थी योजनाओं का फायदा, भाजपा कर रही है पूरे प्रदेश का भला  : पं. मोहन लाल

कांग्रेस सरकार अपने चुनिंदा लोगों को ही देती थी योजनाओं का फायदा, भाजपा कर रही है पूरे प्रदेश का भला  : पं. मोहन लाल

by Newz Dex
0 comment


करनाल पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल का किया गया जोरदार स्वागत और अभिनंदन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल कौशिक ने करनाल में आयोजित अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कहा कि 10 साल पहले के हरियाणा और आज के हरियाणा में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस के समय सरकार की नीतियों का फायदा केवल कांग्रेस नेताओं के चहेतों को मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खून में ही झूठ बोलना है। विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मतदाता कांग्रेस नेताओं के खून से झूठ को खत्म कर देंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक बुधवार को करनाल के अनमोल गार्डन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक का करनाल पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा और पदाधिकारियों ने मोहन लाल कौशिक का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत मोहन लाल कौशिक ने कहा कि यह अभिनंदन मेरा नहीं, बल्कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं का अभिनंदन है। भाजपा के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा 2014 से सत्ता के माध्यम से जनसेवा का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बननी तय है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है और इस जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से निभाते हुए हम सभी ने मिलकर हरियाणा में कमल खिलाना है। मोहन लाल कौशिक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। अब चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करें और लोगों तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं और भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासन में देश और प्रदेश में जबरदस्त विकास के काम हुए हैं। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समृद्ध बनाने की दिशा में मोदी और नायब सरकार काम कर रही है। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। हर मूलभूत सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए नायब सरकार संकल्पित है।

मोहन लाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ का सहारा लिया। मतदाताओं को आरक्षण और संविधान के नाम पर भ्रमित किया। गरीब लोगों को 8500 रुपये महीना का लालच दिया। अब कांग्रेस की सच्चाई को जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता भाजपा में विश्वास रखती है और आने वाले चुनाव में भाजपा को ही अपना समर्थन देगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस नई झूठ, नया भ्रम लेकर सत्ता हथियाने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और मोदी व नायब सरकार की नीतियों, उपलब्धियों को बताएं तथा साथ ही कांग्रेस की झूठ की पोल भी खोलने का काम करें।  
सम्मेलन को विधायक हरविंदर कल्याण, रामकुमार कश्यप, ओएसडी संजय बठला, पूर्व विधायक ज़िले राम शर्मा, कृष्ण लाल तनेजा, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि भाजपा के कार्यकर्ता करनाल जिला की सभी सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, जिला उपाध्यक्ष सुनील गोयल प्रवीण लाठर, संजय राणा, गुरबक्शीश लाडी, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जयभगवान सीकरी, जिला प्रभारी प्रभारी भारत भूषण जुआल, स्वच्छ भारत से सुभाष चंद्र, चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, निवर्तमान मेयर रेणु बाला गुप्ता, प्रोफेसर वीरेंद्र चौहान, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी, बख्शीश सिंह, रमेश कश्यप, जिले राम शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री मीडिया कार्डिनेटर जगमोहन आनंद, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, साहिल मदान, अमर ठक्कर , बिशन सिंह शेखावत, किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर, क्रिकेटर सुमित नरवाल, संतोष अत्रेजा, यशपाल ठाकुर, कृष्ण गर्ग, कृष्ण लाल तनेजा सहित अन्य कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00