Friday, October 18, 2024
Home Kurukshetra News ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 13 जनवरी को पूजा-पाठ पर प्रतिबंध

ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में 13 जनवरी को पूजा-पाठ पर प्रतिबंध

by Newz Dex
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,12 जनवरी। जिलाधीश एवं उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि 13 जनवरी को अमावस्या होने की वजह से काफी संख्या में नजदीकी जिलों कैथल, जींद, पानीपत, करनाल व कुरुक्षेत्र जिले से भारी संख्या में श्रद्घालुओं के आने की सम्भावना है। इसलिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अमावस्या के दृष्टिगत ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा में इक्टठा होने व धार्मिक अनुष्ठान करने पर 13 जनवरी 2021 को प्रतिबंध लगाया गया है।

जिलाधीश शरणदीप कौर बराड़ ने मंगलवार को जारी आदेशों में कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के मध्यनजर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1)व 23(2) के तहत 13 जनवरी 2021 को सायं तक जिला कुरुक्षेत्र के ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर के लिए नायब तहसीलदार थानेसर व पिहोवा सरस्वती तीर्थ के लिए तहसीलदार पिहोवा डयूटी मैजिस्टे्रट नियुक्त किया है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर व सरस्वती तीर्थ पिहोवा पर पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए ना आए और प्रशासन का सहयोग करे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00