Tuesday, February 25, 2025
Home Kurukshetra News शास्त्रों से सरस्वती नदी संबंधी श्लोक किए जाएंगे पुस्तक में संकलित

शास्त्रों से सरस्वती नदी संबंधी श्लोक किए जाएंगे पुस्तक में संकलित

by Newz Dex
0 comment

हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड ने हरियाणा सरस्वती शोध केन्द्र के साथ 3 नए विषय विशेषज्ञों को जोड़ा

सरस्वती नदी के किनारे ऐतिहासिक साइट का डाटा भी किया जाएगा संकलित

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि अब पौराणिक शास्त्रों, वेदों और अन्य मान्य ग्रंथों से सरस्वती नदी के सम्बन्ध में लिखे गए श्लोकों को एक पुस्तक में संकलित किया जाएगा। सरस्वती नदी के किनारे ऐतिहासिक साइट के डाटा को भी एकत्रित करने के लिए एक पुरातत्ववेता को शोध केन्द्र के साथ जोड़ा गया है। बोर्ड की तरफ से शोध केन्द्र के साथ 3 नए सदस्यों को जोड़ा गया है।

धुमन सिंह आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा सरस्वती शोध केन्द्र में एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने शोध केन्द्र के निदेशक डा. एआर चौधरी एवं अन्य के के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शोध केन्द्र के विस्तार और सरस्वती महोत्सव को लेकर होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेमिनार पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए शोध केन्द्र में सरस्वती नदी से सम्बन्धित और शोध कार्यों को करने तथा डाटा एकत्रित करने के लिए तीन विशेषज्ञों को जोड़ा गया है।

हरियाणा सरस्वती शोध केन्द्र के निदेशक डा. एआर चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शोध केन्द्र के माध्यम से सरस्वती नदी के इतिहास को सहेजने का अदभुत प्रयास किया जा रहा है। इस विषय को लेकर ही अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव पर 30 जनवरी से 1 फरवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार के साथ विदेशों से भी विषय विशेषज्ञों को साथ जोड़ा जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00