Wednesday, February 19, 2025
Home Chandigarh दिल्ली की जनता भाजपा को देगी सेवा का मौका : धनखड़

दिल्ली की जनता भाजपा को देगी सेवा का मौका : धनखड़

by Newz Dex
0 comment

दिल्ली को केजरीवाल नाम की आप ‘दा’ से मिलेगी मुक्ति

राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़  ने नरेला में किया पार्टी के लिए प्रचार

नरेला से पूर्व विधायक नीलदमन खत्री करेंगे पार्टी का प्रचार प्रसार – बोले धनखड़

एनडी हिन्दुस्तान

दिल्ली ।  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल नाम की आप ‘दा’ से मुक्त होने का मन बना लिया है । दिल्ली की जनता ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में सभी सातों सीटों पर कमल खिलाकर मोदी का साथ दिया है , उसी तरह अब दिल्ली की जनता ने विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प ले लिया है। भाजपा की सरकार बनने पर देश की राजधानी दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाया जाएगा। धनखड़ ने कहा कि नरेला से पार्टी के विधायक रहे नीलदमन खत्री ने अपनी अपेक्षाओं की आहुति देते हुए पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया है। यहीं भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। पार्टी के ऐसे तपस्वी कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाया है।
 राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पिछले दस वर्षों में  केजरीवाल सरकार की भ्रष्ट नीतियों को झेला है और देश की राजधानी की गरिमा को कम करने का पाप किया है। केजरीवाल कहते थे, मुझे पांच साल दे दो यमुना को स्वच्छ बना दूंगा। क्या केजरीवाल सरकार ने यमुना को साफ किया?  केंद्र में मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियों को दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने जानबूझकर लागू नहीं किया।  केजरीवाल ने दिल्ली के  किसानों को सीधा सीधा  लाखों करोड़ों रूपये का नुकसान पहुंचाया है। देश के कृषि मंत्री शिवराज राज जी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र भी भेजा  कि केंद्र सरकार दिल्ली के किसानों को सभी नीतियों का लाभ देना चाहती हैं। लेकिन आप ‘दा’ की सरकार ने मोदी सरकार की किसान हितैषी नीतियां दिल्ली में लागू नहीं की।  आप सरकार भाजपा का विरोध करे , सौ बार करे,लेकिन किसानों के हकों का विरोध न करें।
धनखड़ ने कहा कि देश के राजनीतिक  ऐतिहास में  केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे। जिन्होंनें देश के संविधान और कानून का सम्मान नहीं किया और जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ा। तिहाड़ जेल  से सरकार चलाने का असफल प्रयास किया। दिल्ली की समझदार जनता आप पार्टी और कांग्रेस को अच्छी तरह जान चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली के विकास में बाधा बनी केजरीवाल नाम की आप ‘दा’ से इस विधान सभा चुनाव में दिल्ली की जनता मुक्ति पा लेगी।

     राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की जनता को मोदी जी पर पूरा भरोसा है। भाजपा जो कहती है वह पूरा भी करती है। मोदी जी ने कहा है कि दिल्ली की जनता को केजरीवाल के कुशासन से निकालकर भाजपा के सुशासन से जोड़ना है और देश की राजधानी में रह रहे लोगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराना है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00