Saturday, April 26, 2025
Home Chandigarh 100 दिनों में नायब फैसले, हर वर्ग को सौगात- पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

100 दिनों में नायब फैसले, हर वर्ग को सौगात- पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

by Newz Dex
0 comment

सरकारी अस्पतालों में किडनी मरीजों को मिल रही है नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि वर्तमान सरकार 27 जनवरी को हरियाणा में अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन 100 दिनों में हर वर्ग को सौगात देने का काम किया है।  सरकार की योजनाओं और बिना भेदभाव के हर विधानसभा में विकास कार्य किए जा रहें हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार बनने के बाद सबसे पहले 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देने का काम किया। उन्होंने बताया कि श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी। बारिश नहीं होने के कारण खरीफ की फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर अब तक 948 करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए जा चुके हैं। युवाओं और किसानों के साथ नायब सरकार ने महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, मजदूरों सभी के लिए बिना रुके काम किया।

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि शहर हो या गांव सभी का विकास करवाया जा रहा है। नायब सरकार ने करीब इन 100 दिनों में अभी तक 15 हजार पात्र लोगों को प्लॉट देकर उनका सपना पूरा किया। यही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सरकार कसर नहीं छोड़ रही। ड्रोन दीदी और बीमा-सखी योजना इसके उदाहरण हैं। बता दें कि श्री नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 से अक्टूबर 2024 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्हें काम करने के लिए 56 दिन मिले और उस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश हित में कई सराहनीय कार्य किये जिनकी बदौलत हरियाणा की जनता ने विधानसभा में बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और 17 अक्टूबर को नायब सिंह को फिर सीएम का ताज पहनाया। अब 27 जनवरी को नायब सरकार के लाजवाब 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। इन 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड देने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री तैयार हैं।

प्रधानमंत्री ने नायब सिंह को दी ‘3 वी’ की उपाधि

श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री नायब सिंह सैनी को 3 वी की उपाधि दी हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि नायब सिंह सैनी विनम्र, विवेकशील व विद्वान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल की है।

सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान, सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की मिल रही नि:शुल्क सुविधा

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे किडनी के मरीजों को फायदा पहुंचा। मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में महंगे डायलिसिस करवाने से छुटकारा मिला। इसके साथ प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरी करने के लिए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। जल्द ही सरकारी अस्पतालों में 750 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती की जानी है। इसके अलावा भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00