Sunday, February 23, 2025
Home Kurukshetra News नगर परिषद थानेसर का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी कांग्रेस:- अशोक अरोड़ा

नगर परिषद थानेसर का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी कांग्रेस:- अशोक अरोड़ा

by Newz Dex
0 comment

जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रभारी विधायक निर्मल सिंह, थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा तथा जिला सह प्रभारी संजय छोकर ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर ली कार्यकर्ताओं की बैठक

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी सिंबल पर नगर परिषद का चुनाव लड़ने की मांग की।

पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से हाईकमान को कराया जाएगा अवगत, पार्टी लेगी जल्द फैसला :- निर्मल सिंह

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं अंबाला के विधायक चौधरी निर्मल सिंह तथा सह प्रभारी संजय छोकर तथा थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

इस अवसर पर शाहाबाद के विधायक रामकरण कला, पूर्व विधायक चौधरी मेवा सिंह, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी,पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अपने विचार रखें तथा कार्यकर्ताओं की राय जानी।

 सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया की पार्टी को नगर परिषद अध्यक्ष तथा वार्डो का चुनाव भी सिंबल पर लड़ना चाहिए।  पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत शर्मा, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गोरी, पूर्व पार्षद मनु जैन, जलेश शर्मा, कुलदीप शर्मा गोल्डी, विमला सरोहा, सुनीता नेहरा ,सुभाष पाली सहित पार्टी के सभी वक्ताओं ने सुझाव दिया की पार्टी को नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्डो का चुनाव भी सिंबल पर लड़ना चाहिए। इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा की जीतने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही चुनाव मैदान में उतारना चाहिए। पार्टी को इस बारे में जल्दी फैसला लेना चाहिए।  

थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में केवल नगर परिषद थानेसर का चुनाव होना है।  इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे। नगर परिषद थानेसर में पिछले लंबे समय से भ्रष्टाचार फैला हुआ है। सफाई में थानेसर शहर पूरे प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर है।

प्रॉपर्टी आईडी तथा एनडीसी के नाम पर लोगों को लुटा गया। लोग नगर परिषद की कार्य प्रणाली से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में अलग-अलग मुद्दे होते हैं । नगर परिषद के चुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहेंगे। शहर की जनता नगर परिषद में पहले भ्रष्टाचार से काफी दुखी है।

अरोड़ा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ने की राय दी है। कार्यकर्ताओं की इस राय से पार्टी हाई कमान को अवगत करा दिया जाएगा और जो भी फैसला हाई कमान लेगा, उसकी पालना की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहिए।

बॉक्स —–
अशोक अरोड़ा ने चंडीगढ़ में  प्रदर्शनकारी यूथ कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिस ढंग से अमेरिका से भारतीयों को हाथों और पैरों में बेड़िया डालकर लाया गया यह काफी निंदनीय है। इस घटना से पूरे विश्व में भारत का सम्मान घटा है। यूथ कांग्रेसी इसी के विरोध में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, उन पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है।   

अंबाला के विधायक चौधरी निर्मल सिंह तथा कुरुक्षेत्र  जिले के सहप्रभारी संजय छोकर ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी नगर परिषद थानेसर का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। आज जनता भाजपा के राज से दुखी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में लगभग सभी वक्ताओं ने नगर परिषद परदहं प्रधान व पार्षद का चुनाव सिंबल पर लड़ने की राय दी है। कार्यकर्ताओं की इस राय से पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया जाएगा। इस बारे में पार्टी हाईकमान जल्द ही फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जिस उम्मीदवार को भी पार्टी चुनाव मैदान में उतारे, सभी कांग्रेसी एकजुट होकर उसका साथ देंगे।

लाडवा के पूर्व विधायक चौधरी मेवा सिंह तथा शाहाबाद के विधायक रामकरण  काला ने भी नगर परिषद के अध्यक्ष तथा पार्षदों का चुनाव पार्टी सिंबल पर रखने की सलाह दी। दोनों नेताओं ने कहा कि पूरे जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ता थानेसर नगर परिषद के चुनाव में पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे और पूरा चुनाव संभालेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00