Thursday, February 20, 2025
Home Kurukshetra News पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा रेडियो: डॉ मीनू जैन

पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा रेडियो: डॉ मीनू जैन

by Newz Dex
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के जनसंचार विभाग की ओर से विश्व रेडिया दिवस पर  “रेडियो और जलवायु परिवर्तन”  विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मीनू जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सांझा रेडियो की मार्केटिंग हेड तनू सिंह, रेडियो जॉकी हरप्रीत व रेडियो स्टेशन के टेनिशियन आकाश कुमार मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम विभाग अध्यक्ष परमेश कुमार की देखरेख में हुआ।

डॉ मीनू जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में रेडियो महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। इस बार वर्ल्ड रेडियो डे की थीम “रेडियो और जलवायु परिवर्तन”  भी पर्यावरण सरंक्षण को बढावा दे रही है।

तनू सिंह ने कहा कि आज भले ही टेलीविजन और स्मार्टफोन ने दुनिया पर कब्जा कर लिया है, लेकिन रेडियो संगीत माध्यम और सामुदायिक आवाज़ के जरिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। विश्व रेडियो दिवस का प्राथमिक लक्ष्य लोगों में रेडियो के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आज रेडियो जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। यूनेस्को के आह्वान पर इस वर्ष रेडियो के जरिए जलवायु परिवर्तन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी को प्रसारित करने, पर्यावरणीय स्थिरता की वकालत करने वाली आवाज़ों को बढ़ाने और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका अदा की जाएगी।

रेडियो जॉकी हरप्रीत ने कहा कि लोगों से जुडने के लिए रेडिया सशक्त माध्यम है। इसलिए ऑडियंस को ध्यान में रखकर ही रेडियो के कार्यक्रम तैयार किए जाते है। उन्होंने रेडियो के विभिन्न कार्याक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रेडियो टेनिशियन आकाश ने छात्राओं ने रेडियो कार्यक्रम किस प्रकार से ऑन एयर किए जाते हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। लाइव कार्यक्रम के दौरान भाषा को किस प्रकार से संयमित रखना चाहिए, इसके बारे में भी बताया। विभाग अध्यक्ष परमेश कुमार ने सभी वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग की प्राध्यापिका नेहा ठाकुर व हिमानी जांगडा ने सहयोग दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00