एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। सिविल अस्पताल में श्री केशव किशोरी सेवा समिति की ओर से मरीजों को फल वितरित किए गए। सीएमओ डॉ मनजीत सिंह व पीएमओ डॉ नवजोत टिवान ने समिति सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी सराहना की। समिति प्रधान विजय मेहता, उप प्रधान विकास कौरा व सचिव सुरेंद्र लूथरा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के समिति सदस्य हमेशा तत्पर रहते हैं। इसी कडी में सिविल अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फल वितरण से पूर्व सभी मरीजों को हालचाल पूछा गया। साथ ही उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। समिति प्रधान विजय मेहता ने कहा कि मरीजों की सेवा, नारायण की सेवा के बराबर है। मरीजों को फल वितरण व अन्य पुनीत कार्यों के लिए हम सभी को बढचढ कर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुशल क्षेम जानने से भी उन्हें सांत्वना मिलती है। ऐसा करने से उनकी हौसलाफजाई होती है। साथ ही उन्हें लगता है कि दुख की घडी में कोई उनके साथ खडा है।