अब तो कांग्रेस में भी नहीं होता पूर्व सीएम हुड्डा का जिक्र, फेल हो गई पिता-पु़त्र की जोड़ी
चार माह बाद में नेता प्रतिपक्ष पर भी कांग्रेस नहीं ले पाई निर्णय, प्रदेश से खत्म हो गया कांग्रेस का जनाधार
कैबिनेट मंत्री बोले, निकाय चुनाव में विपक्ष का नहीं खुलेगा खाता, प्रदेश में बनने जा रही है ट्रिपल इंजन की सरकार
मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा जारी संकल्प पत्र से प्रत्येक वर्ग को मिलेगा पूरा लाभ, संकल्प पत्र में किये गए सभी वायदों को पूरा करेगी सरकार
रोहतक पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, भाजपा मेयर प्रत्याशी व पार्षदों के समर्थन में किया सभाओं को संबोधित
एनडी हिन्दुस्तान
रोहतक। सहकारिता, पर्यटन, कारागार मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा झूठे आंकड़े पेश करने में माहिर है। लोेकसभा चुनाव के दौरान भी हुड्डा ने भ्रम फैलाया था कि सांसद निधि से डॉ अरविंद शर्मा ने ग्रांट खर्च नहीं की, जबकि करीब 17 करोड़ की जारी ग्रांट के आंकड़े सामने रखे तो कांग्रेस की बोलती बंद हो गई थी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब हुड्डा बताएं कि उन्होंने सांसद निधि का कितना बजट खर्च किया है। डॉ शर्मा ने कहा कि प्रदेश से कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है और कांग्रेस नेताओं के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए अनाप-शनाप ब्यान बाजी करते है। सरकार बनाने का दावा करने वाले पिता-पुत्र की जोड़ी फ्लाप हो चुकी है और कांग्रेस पार्टी में भी उनका जिक्र नहीं होता।
बुधवार को कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भाजपा मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में नगर निगम के शहरी व ग्रामीण वार्डों में जनसभाओं को संबोधित किया। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बोहर, बलियाणा, खेड़ी साध, पहरावर, सुनारिया में अपनी सभाओं में आमजन को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जिस तरह संकल्प पत्र जारी किया, उसी तरह इस संकल्प पत्र में भी हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। युवा, किसान, गरीब परिवार, छात्र, सफाई कर्मचारी सभी को मजबूत करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास कार्याे में तेजी आएगी, जिससे आम जन को इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी पर पूरे देश वासियोें को भरोसा है और यह देश की जनता ने साबित भी कर दिखाया है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
कांग्रेस नेता अपने स्वार्थ की लड़ रहे है लड़ाई
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कुछ नहीं बचा है। चार माह के बाद भी कांग्रेस प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष का फैसला तक नहीं कर पाई है, जिससे साफ है कि कांग्रेस को जनता से कोई लेना-देना नहीं है, कांग्रेस नेता अपने स्वार्थ की लड़ाई लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार ने बिना खर्ची व बिना पर्ची के योग्य युवाओं को नौकरियों दी है, उससे देश के अन्य प्रदेश भी आज हरियाणा सरकार का अनुशरण कर रहें है। प्रदेश की जनता ने निकाय चुनाव में भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, भाजपा मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि, नगर पार्षद प्रत्याशी मेजर ज्योति बोहर, राजेश प्रधान, बिजेंद्र बैरागी, रीना कुमारी के लिए वोट की अपील की।
विधानसभा की तर्ज पर जारी किया गया है संकल्प पत्र
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है, महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का वादा, उस टॉयलेट में सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन और शिशु आहार कक्षों की सुविधा सोने पर सुहागे का काम करेगी, विधानसभा चुनाव में जिस तरह संकल्प पत्र जारी किया उसी तरह इस संकल्प पत्र में भी हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। युवा, किसान, गरीब परिवार, छात्र, सफाई कर्मचारी सभी की स्थिति और मजबूत करने के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है।
24 घंटे खुले है मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि संकल्प पत्र में हर क्षेत्र और हर वर्ग का ध्यान रखा है। सफाई कर्मियों की अतिरिक्त व्यवस्था करने का वादा किया है। इसी तरह गांवों और शहरों में 20 साल से ज्यादा काबिज वाले मकानों और भूमि का मालिकाना हक देना बड़ी घोषणा है, यही नहीं जो मकान महिलाओं के नाम हैं उन्हें हाउस टैक्स में 25 प्रतिशत छूट देने की घोषणा तारीफ का काबिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली का प्रदेश का जन-जन कायल हो चुका है, प्रदेश की जनता के लिए मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे 24 घंटे खुले है और इससे बड़ा क्या उदाहरण होगा जब रात दो-दो बजे सीएम लोगों की समस्या सुनते है।