एनडी हिन्दुस्तान
अम्बाला। पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में 28 फरवरी 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी सुधांशु निवासी गावँ जनसुआ थाना नग्गल जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरास्त में भेज दिया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री हरजीत सिहँ निवासी कमल विहार अम्बाला ने 16 नवंबर 2025 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 नवंबर 2025 को जे पी हस्पताल अम्बाला शहर के पास से किसी अज्ञात ने उसकी बुलेट मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-1 अम्बाला को सौंप दी थी। सीआईए-1 अम्बाला द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बुलेट मोटरसाईकिल बरामद की है।
थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र से अवैध हथियार देसी पिस्टल व जिन्दा रौन्द सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार/कारतूस रखने वालों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र सुभाष पार्क के पास से अवैध हथियार रखने के मामले में 28 फरवरी 2025 को सीआईए–1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन उर्फ गडडी निवासी खटीक मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को देसी पिस्टल व जिन्दा रौन्द सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया हैै।
28 फरवरी 2025 को सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी अम्बाला छावनी क्षेत्र सुभाष पार्क के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है जो किसी भी अप्रिय घंटना को अंजाम दे सकता है। सूचना उपरान्त सीआईए–1 अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र सुभाष पार्क के पास से संदिग्ध आरोपी को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे देसी पिस्टल व जिन्दा रौन्द बरामद किया। आरोपी की पहचान अमन उर्फ गडडी निवासी खटीक मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में जिसे उपरोक्त हथियार सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया