केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां ने दिल्ली में की मुलाकात, लिया संगठनात्मक मार्गदर्शन
एनडी हिन्दुस्तान
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी, भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने शुक्रवार को दिल्ली में आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान डा. सतीश पूनियां ने अमित शाह से संगठनात्मक मार्गदर्शन लिया। उन्होंने कहा कि देश के ऊर्जावान गृहमंत्री व कुशल संगठनकर्ता अमित शाह राजस्थान एवं हरियाणा के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि आज देश के ऊर्जावान केंद्रीय गृहमंत्री व कुशल संगठनकर्ता अमित शाह से संगठनात्मक मार्गदर्शन मिला। उन्होंने कहा कि श्री शाह के साथ हरियाणा के विकास और राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई है। डा. पूनिया ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा और राजस्थान के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुशल संगठनकर्ता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।