Thursday, April 24, 2025
Home haryana विधायक अशोक अरोड़ा सहित कांग्रेसजनों ने किया बाबा साहब डा. अंबेडकर को नमन

विधायक अशोक अरोड़ा सहित कांग्रेसजनों ने किया बाबा साहब डा. अंबेडकर को नमन

by Newz Dex
0 comment

संविधान की बदौलत आज हर भारतीय को बराबर  का अधिकार : अशोक अरोड़ा

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। थानेसर के विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा है कि बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडक़र ने उस समय भारत को संविधान दिया था जब देश विभिन्न जातियों, धर्मों, भाषाओं व रियासतों में बंटा हुआ था। संविधान ने सभी भारतीयों को बराबर का अधिकार देते हुए वोट का अधिकार दिया। ऐसी महान शख्सियत को आज पूरा देश नमन कर रहा है। वे डा. बीआर अंबेडकर जयंती पर अंबेडक़र चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान को बचाने की शपथ भी ली। इसके बाद अशोक अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ता श्री गुरु रविदास सभा मे गए, जहां बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष मे आयोजित कार्यक्रम मे भाग लिया व गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माथा टेककर पुष्प अर्पित किए।  
अपने संबोधन मे विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, समानता सद्भाव और सामाजिक न्याय मे अतुलनीय योगदान देने वाले भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की आज जयंती है। बाबा साहब ने समाज को शिक्षा दी कि शिक्षित बनो, संगठित बनो व संघर्षशील बनो। क्योंकि शिक्षा के बिना संगठन की कल्पना नही की जा सकती और संगठन के बिना संघर्ष नही है। आज जरूरत है कि डा. अंबेडकर की शिक्षाओं पर समाज चले। जिस संविधान की बदौलत आज हर भारतीय बराबर है। उस संविधान की रक्षा की सभी मिलकर शपथ लें। इस मौके पर उनके साथ पार्षद मनु जैन, पार्षद नरेंद्र चौहान, पार्षद राजेंद्र सैनी, पार्षद प्रिंस, इंप्रुवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, सुभाष पाली, विक्की मैहता, विशाल सिंगला, पूर्व पार्षद ओपी, सरपंच रणबीर बूरा, रविदास सभा के प्रधान सुरजभान नरवाल, जिप सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र सैनी भिवानीखेड़ा, मुल्खराज अरोड़ा, सुनीता नेहरा, पवन चौधरी, दीनानाथ अरोड़ा, पूर्व पार्षद महेंद्र पाल, गौरव शर्मा गौरी, वीना रंगा, नीलम बडोंदा, विरेंद्र रोहिला, सुनील राणा, विवेक भारद्वाज सहित सैंकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
    -
    00:00
    00:00