नेताजी की 125 वीं जयंती वर्ष मनाने के लिए एक साल तक चलने वाले उत्सवों की हुई शुरुआत
न्यूज डेक्स इंडिया
दिल्ली,23 जनवरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र का अनावरण किया। इस अनावरण के साथ नेताजी की 125वीं जयंती वर्ष मनाने के लिए एक साल तक चलने वाले उत्सवों की शुरुआत हुई। भारत सरकार ने इस साल से नेताजी की जयंती को हर साल 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रुप में मनाने की शुरुआत की है,यानी अब हर साल देश में नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रुप में आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत आज से हुई है।