Friday, October 18, 2024
Home haryana डॉ. महासिंह पूनिया जनकवि मेहर सिंह सम्मान से होंगे सम्मानित

डॉ. महासिंह पूनिया जनकवि मेहर सिंह सम्मान से होंगे सम्मानित

by Newz Dex
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इन्टीग्रेटिड एण्ड ऑनर्स स्टडीज के हिन्दी विभागाध्यक्ष व युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेक डॉ. महासिंह पूनिया को हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला की ओर से साहित्य एवं संस्कृति में योगदान देने के लिए 2 लाख रुपये की राशि का जनकवि मेहर सिंह सम्मान दिया जाएगा। यह सूचना डॉ. महासिंह पूनिया को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय है कि डॉ. महासिंह पूनिया की हरियाणा की हिन्दी प्रबन्ध काव्य, पत्रकारिता का बदलता स्वरूप व हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर, हरियाणवी मुहावरा कोश, लोकसाहित्यिक धरोहर, हरियाणवी हास्य लोककथाएं, लोक साहित्य धरोहर, विश्व में हिन्दी का विकास, हरियाणवी लोकगीत, संस्कृति एवं लोकसाहित्य नामक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. महासिंह पूनिया ने सन् 2005 से 2016 तक हरियाणा के सभी भागों में सर्च अभियान चलाकर 6 लाख कि.मी. से अधिक की यात्राएं कर 20 हजार से अधिक लोकसांस्कृतिक विषय-वस्तुओं, वेशभूषाओं, पाण्डुलिपियों एवं दुर्लभ पुस्तकों का संकलन कर धरोहर हरियाणा संग्रहालय के निर्माण में बतौर प्रभारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अतिरिक्त डॉ. महासिंह पूनिया ने मलेशिया, थाईलैण्ड, तुर्की, आस्ट्रिया, इंग्लैण्ड, चैक गणराज्य, वियतनाम, स्लोवाकिया, हंगरी, उज्बेकिस्तान, ग्रीस, बुल्गारिया आदि देशों की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक यात्राएं भी की हैं। इस उपलब्धि के लिए डॉ. महासिंह पूनिया को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने विश्वविद्यालय की तरफ से बधाई दी। इस मौके पर डॉ. महासिंह पूनिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, महामहिम राज्यपाल डॉ. सत्यदेव नारायण आर्य, हरियाणा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष, हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. चन्द्र त्रिखा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव सभी का आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00